शाहरूख खान की अगली के डायरेक्टर हैं अटली, फीस सुनकर दंग रह जाएंगे
शाहरूख खान की वापसी के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं और अब माना जा रहा है कि आखिरकार उन्होंने अपना लौटना तय कर लिया है। और इस बार शाहरूख खान को पेश करेंगे तमिल डायरेक्टर अटली। और इस काम को करने के लिए अटली की फीस है 30 करोड़ रूपये!
गौरतलब है कि काफी समय से अटली और शाहरूख के साथ में आने की खबर चल रही थी और जल्दी ही इस पर मुहर लग सकती है। खबर ये भी है कि शाहरूख खान को डायरेक्ट करने के लिए अटली ने लंबी चौड़ी बोली लगाई है और ये उनकी मुंह मांगी कीमत उन्हें चुकाई गई है।

खबर ये भी है कि इस फिल्म के लिए अटली ने जूनियर एनटीआर को भी अप्रोच किया है। फिल्म क्या होगी और कैसी होगी फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन फैन्स बस शाहरूख की धमाकेदार वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।
ऐसे में शाहरूख के बारे में ये खबर सुनकर ही फैन्स काफी खुश हैं। हालांकि ये खबर सच होगी या अफवाह निकलेगी ये फिलहाल किसी को नहीं पता है।


Click it and Unblock the Notifications