Athiya Shetty इस दिन बनेंगी KL Rahul की दुल्हनियां, क्रिकेटर ने शादी के लिए BCCI से मांगी छुट्टी!

Athiya Shetty KL Rahul

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि, आखिरकार केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपने रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला कर लिया है। इस वजह से अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल ने बीसीसीआई से जनवरी के पहले सप्ताह में छुट्टी मांगी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि उनकी छुट्टी के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी का परिवार जोर शोर से शादी की तैयारियों में जुट गया है।

रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज के बाद बीसीसीआई से छुट्टी की बात की है। दोनों के परिवार ने भी शादी के सिलसिले में मुलाकात की है और आगे की तैयारियों में अब व्यस्त हैं। हालांकि, बीसीसीआई के अधिकारी ने यह पुष्टि नहीं की है कि, उन्होंने शादी के लिए ही छुट्टी मांगी है। अधिकारी के अनुसार, केएल राहुल ने निजी कारणों से इस ब्रेक की मांग की है।

सुनील शेट्टी ने भी किया था कंफर्म

सुनील शेट्टी ने भी किया था कंफर्म

वहीं, हाल ही में 'धारावी बैंक' के रिलीज इवेंट के मौके पर सुनील शेट्टी से अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसे कंफर्म किया था कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

2018 से कर रहे डेट

2018 से कर रहे डेट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया लेकिन रिलेशनशिप पर मुहर तब लगी पिछले साल इंग्लैंड सीरीज से पहले केएल राहुल ने अथिया शेट्टी का नाम पार्टनर के रूप में बीसीसीआई को दिया था।

जन्मदिन पर कंफर्म किया रिलेशनशिप

जन्मदिन पर कंफर्म किया रिलेशनशिप

2021 में अथिया शेट्ट के जन्मदिन के मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। केएल राहुल ने रोमांटिक कैप्शन के साथ अथिया को बर्थडे विश किया था।

शादी करने के लिए तैयार

शादी करने के लिए तैयार

वहीं, तड़प की स्क्रीनिंग के मौके पर भी यह कपल साथ में पहुंचा था। दोनों कई इवेंट्स में साथ में दिख चुके हैं और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X