असिन होंगी अगली बॉलिवुड सुपरस्टार

By Staff

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत आमिर खान अभिनीत फिल्म 'गजनी" से की थी। फिल्म में निभाए किरदार के लिए ना सिर्फ उन्हें दर्शकों की सराहना मिली बल्कि हिन्दी फिल्मों में कदम रखने के लिए नए चेहरे के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

फिलहाल उनकी सफलता में एक पर और लग गए हैं क्योंकि उन्हें हाल ही में लक्स सबसे तेज़ सितारा का पुरस्कार भी मिल गया है। आम तौर पर यह पुरस्कार उन कलाकारों को दिया जाता है जो हिन्दी सिनेमा का सबसे बेहतरीन उभरता सितारा हो।

काफी लोगों का यह मानना है कि असिन इस पुरस्कार की वाकई हकदार है क्योंकि उनमें दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज करने की काफी संभावनाएं है। और हो भी क्यों ना, सबसे पहले उन्हें हमनें पर्फेक्शनिस्ट आमिर के साथ देखा और उसके बाद वह सलमान के साथ नज़र आईं। यानी कि अब वह शाहरुख खान के साथ नज़र आ जाएं तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

सिर्फ यही नहीं हिन्दी सिनेमा के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में असिन के कला और फिल्मों में योगदान के लिए चेन्नई सरकार की तरफ से कलैममानी पुरस्कार मिला बल्कि कोलकाता सरकार की तरफ से आनंदलोक पुरस्कार भी मिला जो उनकी पहली हिन्दी फिल्म 'गजिनी" के लिए थी।

कुल मिलाकर फिलहाल यही कहा जा सकता है कि असिन पर जिस तरह पुरस्कारों की बौछार हो रही है उससे असिन में अगली सुपरस्टार नायिका बनने का माद्दा साफ साफ नज़र आने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X