शादी की तैयारी में हैं असिन!
आसिन ने अब तक फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आसिन का नाम भी शामिल है। आसिन ने अब तक अपनी कभी फिल्मों जैसे रेडी, हाउसफुल 2, में शादी के सीन्स किये हैं। रेडी में सलमान खान के साथ औऱ हाउसफुल 2 में रितेश देशमुख के साथ। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कुछ तमिल फिल्मों में भी आसिन दुल्हन की ड्रेस में नज़र आईं।
हाल ही में आसिन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी 786 के लिए एक शादी का दृष्य फिल्माया है और इस दृष्य फिल्माते हुए आसिन दुल्हन के लिबास में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं। इस सीन के बाद आसिन ने अपने क्रू मेंमबर से कहा कि लगता है कि उन्हें असल जिंदगी में भी अब शादी कर लेनी चाहिए।
आसिन ने यूं तो यह बात मजाक में कही लेकिन उनके इस मजाक से भी ना जाने कितनों का दिल टूट गया होगा या टूटने की कगार पर पहुंच गया होगा। खैर जो भी हो पर आसिन को इस बात को अंदाजा होना चाहिए कि उनके फैन्स को इस तरह के सरप्राइज की आजत नहीं है। ऐसे मजाक भी कभी कभी किसी के लिए जानलेवा हो सकते हैं। पर फिल्हाल अभी तो इस बात का शुक्र है कि आसिन शादी को लेकर गंभीर नहीं हैं पर हो सकता है कि आने वाले समय में आसिन भी शादी की खुशखबरी दें।


Click it and Unblock the Notifications
