मुंबई में रहेंगी आसिन?
''गजनी'' फिल्म से सुर्खियों में आई अभिनेत्री आसिन का कहना है कि वह मुंबई में स्थायी रूप से नहीं रहेंगी।
चेन्नई की रहने वाली आसिन के पास वैसे तो बॉलीवुड की कई फिल्में हैं लेकिन वे चेन्नई छोड़ना नहीं चाहती हैं। दक्षिण फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री आसिन ने कहा, "मैं मुंबई में स्थायी रूप से नहीं रहूंगी। मेरे पास बॉलीवुड की दो फिल्में हैं, इसी कारण मैं यहां आई हूं।"
फिल्म निर्माता विपुल शाह की आगामी फिल्म 'लंदन ड्रिम्स' में आसिन अभिनेता सलमान खान और अजय देवगन के साथ नजर आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
ajay devgan asin thottumkal अजय देवगन आसिन गजनी बॉलीवुड लंदन ड्रिम्स विपुल शाह सलमान खान bollywood ghajini london drams mumbai salman khan vipul shah


Click it and Unblock the Notifications