कीड़े खाने की शौकीन असिन
लगता है असिन भी खतरों की खिलाड़ी हैं। उन्हें चैलेंज कर दिया जाए तो फिर वो पीछे नहीं हटती चाहे कुछ भी हो जाए। सुनने में आया है कि हाल में दबंग सलमान खान ने उन्हें एक कीड़ा खाने का चैलेंज दे दिया। वहां खड़े सारे लोग सोचने लगे कि असिन तो शर्त हार ही जाएंगी।
मगर.. असिन ने सबको हैरत में डालते हुए आराम से वो कीड़ा उठाया और मजे से मुंह में डाल लिया। ये देखकर तो दबंग भी दंग रह गया और असिन शर्त जीत गईं। सूत्रों से ये भी पता चला है कि मुंह में डालने से पहले असिन जानती थी कि यो कीड़ा खाया जा सकता है और उससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। पता तो हमें ये भी चला है कि असिन 'सी फूड' की बहुत शौकीन हैं।
अब सी फूड में क्या-क्या होता है ये तो आप भी जानते हैं और हम भी इसलिए ये समझ में आता है कि असिन कैसे इतना आसानी से कीड़ा खा गई। खैर, सलमान और असिन इन दिनों थाईलैंड में अनीस बज्मी की फिल्म 'रेडी' की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म 3 जून को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications