असिन ने बच्चे की जान बचाई

फिल्मी परदे पर तो हीरो हीरोइन हमेशा एक्शन करते रहते है पर असिन ने तो असली जीवन में ऐसा करके दिखाया है। असिन ने बताया कि वो अपनी कार से उतर कर सड़क पार कर रही थी तभी देखा कि एक बच्चा सड़क के बीच में फंस गया था उसे समझ ही नही आ रहा था कि क्या करे।
तभी अचानक एक तेज रफ्तार से आती हुई कार दिखी बस असिन ने छलांग लगाकर उस बच्चे को उठा लिया और सड़क के एक किनारे आ गई लेकिन इस प्रक्रिया में असिन का संतुलन बिगड़ गया और गिर गई।
लेकिन कितनी अच्छी बात है कि असिन जैसी गजिनी में थी वैसे ही असली जिंदगी में भी है।


Click it and Unblock the Notifications