असिन ने सलमान से अफेयर को नकारा
अभिनेत्री असिन ने सलमान से अफेयर होने की बात को ठुकराया है उनका कहना है कि सलमान के साथ उनके रिश्ते केवल व्यावसयिक है।
असिन ने बेडरूम में सलमान के फोटो होने की बात भी अस्वीकार करते हुए कहा कि मेरे बेडरूम को किसी को जाने की इजाजत नही है तो फिर कैसे किसी को पता चल गया कि मेरे बेडरूम में किसकी फोटो है, यह खबर एकदम बेबुनियाद है।
फिल्म लंदन ड्रीम्स में असिन और सलमान एक साथ काम कर रहे है। फिल्म की शुटिंग के दौरान से ही दोनों की दोस्ती के चर्चे हवा में है। लेकिन असिन ने सलमान के प्रति किसी भी लगाव से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications