घर की तलाश में है आसिन!

आसिन ने इस बारे में बताया कि वे बांद्रा में मकान ढूंढ रही हैं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में उन्हें बांद्रा में अपना आशियाना मिल ही जाएगा।
आसिन के माता-पिता भी अपना व्यवसाय व नौकरी छोड़कर मुंबई आ चुके हैं। आसिन ने कहा, "मेरी मां चिकित्सक हैं लेकिन उन्होंने स्वैच्छिक अवकाश ले लिया है। मेरे पिता ने भी चेन्नई में अपना व्यवसाय छोड़ दिया है और मेरे साथ मुंबई आ गए हैं।"
'गजनी' फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व मीडिया से दूर रहने के संबंध में आसिन ने कहा कि फिल्म की मार्केटिंग टीम ने उनसे कहा था कि प्रदर्शन से पहले तक वे मीडिया से दूरी बनाकर रखें।
आसिन ने 'गजनी' फिल्म की एक अन्य अभिनेत्री जिया खान की भी तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications