अभी तक दिल नही दिया: असिन

शास्त्रीय नृत्य में पारंगत होने के साथ साथ असिन को चित्रकारी का भी शौक है। बालीवुड में असिन का आगमन खुशियों से भरा रहा। जहां बालीवुड के परफेक्शनिष्ठ कहे जाने वाले आमिर खान के साथ गजिनी में काम मिला जिसने अभी तक की हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा व्यवसाय किया है।
उनकी दूसरी फिल्म भी बालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अजय देवगन के साथ ल्रदन ड्रीम्स है। असिन ने कहा कि उनका कोई व्यायफैंड नही है। उन्हें अभी तक किसी से प्रेम नही हुआ है। उन्होंने अभी तक जिंदगी का आनन्द लिया है।
असिन का कहना है कि उनका प्रेमी बालीवुड से भी बन सकता है या फिर कोई व्यवसायी भी हो सकता है पर सब कुछ किसी के साथ पर निर्भर करेगा।
यही नही उनका कहना है कि मुझे सबसे पहले बालीवुड मे खुद को साबित करना है उसके बाद अपने व्यक्तिगेत जीवन के बारे मे सोचुंगी । वैसे भी असिन की उम्र केवल 23 साल ही है।


Click it and Unblock the Notifications