लकी असिन को साइन करने के लिए बेकरार बॉलीवुड!

 Asin
गजनी फेम असिन एक बार फिर से चर्चा में हैं। जहां 3 जून को उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली हैं वहीं उनके बारे में खबर आ रही है कि वो मशहूर लेखक चेतन भगत की किताब टू स्टेट्स पर बनने वाली फिल्म में शाहरूख खान के साथ काम करने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो असिन अभिनेत्रियों की उस लिस्ट में शामिल हो जायेगी जो बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम कर चुकीं है। ऐसा सौभाग्य कम ही लोगों को नसीब हुआ है।

लेकिन सोचने वाली बात ये है कि मात्र एक हिट फिल्म से ही असीन अचानक ब़ॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कैसे बन गई हैं? गजनी के बाद आयी उनकी लंदन ड्रीम्स ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था लेकिन लगातार बॉलीवुड में उनकी मांग बनीं हुई है।आखिर असिन में ऐसा क्या है जो औरो में नहीं है। तो साथियों बॉलीवुड का असिन पर प्यार कोई नयी बात नहीं है।

दरअसल इतिहास गवाह है बॉलीवुड में दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों का ही राज रहा है, चाहे वो वैजयंती माला हो या फिर ड्रीम गर्ल हेमामालिनी, चाहे वो कातिल अदाओं वाली रेखा भानुगणेशन हों या फिर चुलबुली श्रीदेवी। ये वो नाम है जिन्होंने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की अलग पहचान बनाई है। फिल्मी पांडितों की माने तो आज भी बॉलीवुड में दक्षिण अभिनेत्रियों को शुभ माना जाता है। जयाप्रदा हो, मिनाक्षी शेषाद्री हों इन्होंने बॉलीवुड में एक छत्र और लंबा राज किया है। इन को चुनौती देने के लिए अगर कोई सामने आया था वो थी मराठी बाला माधुरी दीक्षित। लेकिन उनके बाद बॉलीवुड में किसी ने भी लंबा राज नहीं किया।

ऐसे में असिन ने गजनी फिल्म से जब बॉलीवुड में कदम रखा तो सबको लगा कि शायद एक बाऱ फिर से दक्षिण की चमक रूपहले पर्दे पर दिखायी देगी। क्योंकि आमिर के होने के बावजूद असिन फिल्म में अपनी उपस्थिति साबित करने में सफल रही थीं । बॉलीवुड के दिग्गजों को लगने लगा है कि असिन के माध्यम से खोयी दक्षिण की चमक फिर से जगमगा सकती है। इसलिए उन लोगों का भरपूर प्यार असिन पर बरस रहा है और असिन को साइन करने के लिए निर्माता-निर्देशकों की लाइन उनके घर पर दिखायी दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X