सल्लू के लिए नही धड़कता असिन का दिल
गजिनी गर्ल असिन ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है उनका दिल सलमान खान के लिए नही धड़कता है।
असिन का कहना है कि सलमान केवल उनके को स्टार है बाकी और कुछ भी नही है। फिल्म में काम करते वक्त साथ होते है उसके बाद नही।
अभी कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि असिन सलमान को काफी पसंद करती है इसलिए उनके बेडरूम में सलमान के फोटो लगे पड़े है। पर असिन इन सब बातो से इंकार करती है।
गौरतलब हो कि दोनों फिल्म लंदन ड्रीम्स में काम कर रहे है जिसमें उन दोनों के अलावा अजय देवगन भी महत्वपूर्ण भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications