असिन की शादी के लिए रिश्ता आया
किसी भी अभिनेत्री को शादी के लिए प्रपोज करना काफी बड़ी बात है लेकिन अभिनेत्री असिन के एक प्रशंसक ने ऐसा कर दिखाया है।
असिन के एक प्रशंसक ने शादी का प्रस्ताव भेजते हुए एक प्रेम पत्र और हीरे की अंगूठी भेजी है। असिन ने इस बारे में कहा कि वे इस तरह का पत्र पाकर काफी हैरान है लेकिन यह किसी की भावनाओं का सवाल है इसलिए इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करेगी।
लेकिन हमें तो पता है कि असिन को कितनी खुशी मिली होगी। उस प्रशंसक के दिल पर क्या गुजर रही होगी पता नहीं लेकिन असिन की खुशी से उसका दिल भी खिल गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications