..................... Asin: I’m here to stay | बालीवुड नही छोड़ेगी असिन - Hindi Filmibeat

बालीवुड नही छोड़ेगी असिन

By Staff

Asin
बालीवुड में फिल्‍म गजिनी से धमाकेदार प्रवेश लेने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री असिन ने कहा है कि वे बालीवुड में अपनी एक सशक्‍त पहचान बनाने के लिए आई है। असिन ने इस फिल्‍म के लिए श्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार जीता है।

पुरस्‍कार पाने के अवसर पर असिन ने कहा, '' जब आप कई सारी फिल्‍में कर चुके हो तब इस तरह का नवोदित अभिनेत्री का पुरस्‍कार पाना थोड़ा अजीब लगता है। गजिनी मेरी पहली हिंदी फिल्‍म है लेकिन तमिल में बनी गजिनी के लिए भी मुझे दक्षिण का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। मुझे सिनेमा जगत पसंद है, चाहे हो बालीवुड हो या दक्षिण हो। मुझे इन पुरस्‍कारों का महत्‍व पता है। मैं बालीवुड को कभी नही छोडूगी। मुझे इसकी आदत पड़ गयी है। लेकिन साथ ही दक्षिण की फिल्‍मों में काम करना जारी रखूंगी।''

दक्षिण सिनेमा के बारे में असिन ने कहा, '' मुझे दक्षिण सिनेमा पसंद है। मैं हमेशा इससे जुड़ी रहूंगी। मैं पटकथा के आधार पर फिल्‍मो का चुनाव करूंगी। इससे कोई फर्क नही पड़ेगा कि वे बालीवुड की हो या दक्षिण की हो।''

Read more about: asin असिन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X