असिन को मिला आमिर का साथ
अभिनेत्री असिन का करियर आमिर की वजह से सातवें आसमान पर है। पहले तो उनकी बालीवुड एंट्री गजिनी की वजह से सुपरहिट रही। अब टाटा स्काई के एड में आमिर के साथ असिन को ले लिया गया है।
पहले इस एड में गुल पनाग थी। कुछ सूत्रों ने बताया, '' आमिर ने इस प्रचार में काफी रूचि दिखाई है, प्रचार के कास्ट्यूम, मेकअप, संवाद और यहां तक कि पार्श्व संगीत में उन्होंने अपने सुझाव दिए है। उन्ही के कहने पर असिन को प्रचार में शामिल किया गया है।''
यह प्रचार आईपीएल के मैचों के दौरान दिखाया जाएगा। आमिर ने आईपीएल में आपने प्रतिद्धंदी शाहरूख खान की तरह भागीदारी तो नही की है लेकिन वे चाहते है कि कम से कम प्रचार के माध्यम से उनकी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज हो।
वैसे भी आज तक आमिर के सभी प्रचार हिट हुए है। अब इस नए प्रचार में भी आमिर कहां पीछे रहने वाले थे।


Click it and Unblock the Notifications