सलमान खान की फिल्म में आसिम रियाज की एंट्री? कभी ईद कभी दिवाली में धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर काफी चर्चा है और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े पहली बार नजर आने वाली हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसको सुनकर आप काफी ज्यादा चौंक जाएंगे। खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज नजर आने वाले हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है।
पिंकविला के मुताबिक आसिम रियाज इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। कभी ईद कभी दिवाली की बात करें तो इस फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आसिम रियाज की बात करें तो बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनरअप के तौर पर सामने आए थे और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। कभी ईद कभी दिवाली ईद 2021 के मौके पर रिलीज होने वाली हैं।
इसके साथ साजिद नाडियाडवाला ने बकरीद 2021 भी बुक कर ली है। वो इस मौके पर फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज करेंगे। दोनों ही फिल्मों को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
आसिम रियाज की बात करें तो वो हाल ही में एक गाने में नजर आए थे जिसके बोल थे मेरे अगन में.. इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं थीं। जैकलीन फर्नांडीज से ज्यादा इस गाने में आसिम रियाज के चर्चे थे। फिलहाल अब देखना है कि क्या वो कभी ईद कभी दिवाली में नजर आते हैं या नहीं...


Click it and Unblock the Notifications