फिर लड़े आशुतोष गोवारीकर
लगता है कि अवार्ड फंक्शन के दौरान लड़ना आशुतोष गोवारीकर की आदत में शुमार हो गया है। तभी तो स्टार स्क्रीन पुरस्कार के दौरान मेजबान साजिद खान और फराह खान से लड़ाई करने के बाद अब फिर आईफा में मेजबानी कर रहे बोमन ईरानी और रितेश देशमुख से लड़ पड़े।
पिछले हफ्ते मकाउ में आयोजित हुए आईफा पुरस्कार समारोह में बोमन और रितेश ने फिल्म आधारित स्किट पेश किया जिसमें फिल्मों पर व्यंग्य किया गया। इस स्किट में आशुतोष की फिल्म जोधा अकबर को भी शामिल किया गया था। आशुतोष को यह नागवार गुजरा और उन्होने ग्रीन रूम में जाकर बोमन और रितेश को भला बुरा कहा।
रितेश ने उनसे यहां तक कह डाला कि आशुतोष को थोड़ा सेंस ऑफ ह्यूमर विकसित करना चाहिए। किसी और फिल्मकार को स्किट पर आपत्ति नही थी। बल्कि उनसे प्रशंसा मिल रही थी।
ashutosh gowariker आशुतोष गोवारीकर फराह खान बालीवुड बोमन ईरानी रितेश देशमुख साजिद खान bollywood boman irani riteish deshmukh sajid khan


Click it and Unblock the Notifications