..................... Ashneer and Madhuri made interesting revelations, openly talked about sharing bathroom together - Hindi Filmibeat

'हम दोनों साथ में नहाते थे...' माधुरी के इस खुलासे ने हर किसी को किया हैरान

Ashneer grover, Madhuri jain, shark tank,

शार्क टैंक फेमस अशनीर ग्रोवर पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है, वह आरजे अनमोल और अमृता राव के पॉडकास्ट में पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में कई मजेदार खुलासे किए है. यहीं पर उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने मौनी रॉय की बिकनी वाली फोटो लाइक कर दी थी, तो पत्नी माधुरी ने कैसे उनकी क्लास लगाई थी और इसके बाद उन्हें मौनी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना पड़ गया था. अब कपल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ-साथ स्ट्रगल के बारे में भी खुलकर बात की है. बताया है कि वह एक कमरे में कैसे गुजारा किया करते थे, इतना ही नहीं बाथरुम में साथ नहाने की भी बात का दोनों ने दिलचस्प तरीके से खुलासा किया है.

अशनीर ग्रोवर और माधुरी जैन ने बताया कि शादी के बाद वह मुंबई में वन बीएचके फ्लैट में रहते थे, कपल ने बिल्डिंग का दौरा किया और पुरानी यादें ताजा की. माधुरी ने बताया कि जब उनके पति काम से लौटते थे, तो उन्हें बाहर से टमाटर लाने के लिए कहती थी, लेकिन अब तो वहां पर ढेर सारी बिल्डिंग्स बन गई है. वहां काफी कुछ बदल गया है. पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा. 16 साल पहले की लाइफ के बारे में याद करते हुए दोनों ने बताया कि वह काम के सिलसिले में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुए थे.

माधुरी ने बताया कि हमारे घर पर टेबल तक नहीं थी. हम जमीन पर बैठकर खाना खाते थे. हमने अपनी 1 महीने की सैलरी से फर्नीचर खरीदा था. एक बार अशनीर ने लकी ड्रॉ के जरिए 1200000 की बाइक जीती थी. मैंने उनसे पूछा कि प्राइज में और क्या-क्या था, तो उन्होंने बताया एलसीडी टीवी भी था, तब मैंने अशनीर से कहा कि उन्हें वही लाना चाहिए था, क्योंकि मैं इन्हे बाइक नहीं चलाने देती थी. इसके साथ ही माधुरी ने बताया कि वह ₹48000 की सैलरी के साथ मुंबई में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे.

वह बताती है कि हम 16000 किराया देते थे और बाकी की सैलरी में हम मूवी देखने भी जाते थे. प्रीमियम सीट लेते थे और बढ़िया खाना खाते थे. इतना ही नहीं हम यूएस और कनाडा भी जाते थे, क्योंकि तब डॉलर ₹40 था. इसके अलावा दोनों ने अपने स्पेशल मोमेंट्स भी शेयर किए. अशनीर ने बताया कि कुछ स्पेशल नहीं था, सिर्फ एक बाथरूम था. तभी माधुरी बोली कि हम दोनों साथ में नहाते थे, वहां सिर्फ एक बाथरूम था और ऑफिस जाने का टाइम भी होता था.

माधुरी ने बताया कि जब अशनीर मुंबई में थे तो वह काफी रोमांटिक थे,ज्यादा एक्सप्रेसिव थे. हम ऐसे नहीं थे कि जब कुछ खास मौका हो जैसे कि बर्थडे या एनिवर्सरी तभी एक दूसरे को गिफ्ट दे. हम साथ में शॉपिंग करते थे, लेकिन एक बार मेरे जन्मदिन पर अशनीर मेरे लिए रिंग लेकर आए और मैंने यह बिल्कुल भी एक्सपेक्ट नहीं किया था, कपल ने खुलासा किया कि उनकी पहली प्रेग्नेंसी काफी कॉम्प्लिकेटेड थी. डॉक्टर ने सलाह दी थी कि उन्हें बच्चा गिराना होगा, क्योंकि कुछ दिक्कत है. माधुरी ने बताया कि उनके पति बेबी के लिए तैयार थे और जब आप तैयार हो और डॉक्टर ऐसा कहे तो थोड़ा डिप्रेसिंग लगता है. मगर आपके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X