'रामा रामा क्या है ड्रामा' से नाराज़ आशिष
हरमन बावेजा की फिल्म 'कयामत' से फिल्मों में कदम रखने वाले आशिष चौधरी फिल्म 'धमाल' से पहले एक एवरेज कलाकार माने जाते थे मगर 'धमाल' में धमाचौकडी मचाकर वे दर्शकों के प्रिय एक्टर बन गए. अब 'धमाल' के बाद उनकी अगली कॉमेडी फिल्म 'रामा रामा क्या है ड्रामा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है.
मगर खबर यह है कि जहां दर्शक इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं वहीं आशिष इस फिल्म से नाराज़ बैठे हैं. उनका कहना है 'जो कहानी मुझे बताई गई थी फिल्म उससे काफी अलग बनी. कई ऐसे लोग भी फिल्म थे जिनके बारे में मुझे ज़रा भी जानकारी नहीं थी. एक प्रोफेशनल इंसान होने के कारण मैंने उनकी फिल्म की शूटिंग से लेकर डबिंग तक पूरी कर ली. मगर अब उससे आगे मैं उनके साथ नहीं हूं.
मैं उस फिल्म के बारे में बिल्कुल बात नहीं करना चाहता. 'सिर्फ यही नहीं भविष्य में वे इस फिल्म से जुडे किसी भी शख्स के साथ काम न करने की कसम खा चुके हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में यह सब बातें तो आम है मगर आशिष की बातों से ठीक ठीक यह पता लगा पाना मुश्किल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक वक़्त में इस फिल्म के लिए उत्साहित आशिष फिल्म 'रामा रामा क्या है ड्रामा' के प्रति इतने कड़वे हो गए.
इस फिल्म से जुडे लोगों के साथ काम न करने का मतलब क्या हम यह समझें कि आशिष भविष्य में अमृता अरोरा, नेहा धूपिया तथा राजपाल यादव के साथ भी काम नहीं करेंगे क्योंकि वे भी तो फिल्म का हिस्सा हैं.


Click it and Unblock the Notifications