आशा भोंसले ने साधा सलमान खान पर निशाना

देखें : दबंग की तस्वीरें
आशा जी ने ट्वीट किया कि सलमान खान सोच रहे होंगे कि हॉलिवुड ऐक्ट्रेस लिंडसे लोहान को शराब पीकर ड्राइव करने के लिए 90 दिनों की जेल की सजा क्यों दी गई? क्या अमेरिका के लोगों को यह नहीं पता कि अपने स्टार्स के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
इसके कुछ देर बाद आशा ताई ने फिर ट्वीट किया इसे अंग्रेजी में बिटर और हिंदी में कड़वा कहते हैं, बेचारा सच। बेचारे सल्लू मियां अब आप तो समझ ही गए होंगे कि आशा जी ने आपको ऐसा क्यों कहा है? वैसे सच तो कड़वा ही होता है।


Click it and Unblock the Notifications