ऐश ने काटा सल्लू का पत्ता

मगर इसी टूर में ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं और उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी भी हालत में किसी ऐसे टूर में खुद को सहज महूसस नहीं करेंगी जिसमें सलमान खान की मौजूदगी हो।
टूर के आयोजक विजक्राफ्ट के मुताबिक सलमान खान को खास तौर पर उनके एनआरआई फैन्स को लुभाने के लिए शामिल किया गया था, मगर ऐश इसके खिलाफ थीं। बिग बी भी नहीं चाहते थे कि इस किसी वजह से ऐश्वर्या इस टूर में हिस्सा लेने से मना करें।
लिहाजा विजक्राफ्ट ने सलमान को इस टूर में शामिल करने का इरादा छोड़ दिया। हालांकि सलमान के विजक्राफ्ट से बहुत नजदीकी संबंध थे और उन्होंने अप्सरा अवार्ड्स में उनके लिए परफार्म भी किया था।
फिलहाल अभी तक इस टूर में शामिल होने वालों की सूची में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन, बिपाशा बसु, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका है। सैफ अली खान और शाहिद कपूर के नाम पर बात चल रही है।
बहरहाल सल्लू का पत्ता कटने पर हम तो यही कहेंगे कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि औरतों से पंगा लेना कैसे महंगा पड़ सकता है...


Click it and Unblock the Notifications