मायूस होकर लौटी कैटरीना!

दरअसल कैटरीना को गुरुवार की रात अपने परिवार से मिलने लंदन जाना था। लेकिन यूरोप जाने वाली उड़ानें के रद्द हो जाने के कारण कैटरीना लंदन की फ्लाइट नहीं ले सकीं और उन्हे मायूस होकर घर लौटना पड़ा। इस बारे में कैटरीना का कहना है कि वो जब लंदन जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तब उन्हें पता चला कि यूरोप में फैली राख के कारण सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
कैटरीना काफी देर तक इस उम्मीद में बैठी रहीं कि शायद देर से ही सही मगर वो लंदन पहुंच ही जाएं क्योंकि उन्हें वहां पर एक अपने घर में एक जरूरी फैमली फंक्शन अटेंड करना था। लेकिन कैटरीना को मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications