#Interesting: बेस्ट फ्रेंड्स बनने वाले हैं शाहरूख के आर्यन और श्रीदेवी की जान्हवी
बॉलीवुड में जल्द ही एक नई दोस्ती सुनाई देने वाली है और ये दोस्ती होगी शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर। दरअसल, आर्यन खान अपना ग्रैजुएशन खत्म कर चुके हैं और अब आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया के एक स्कूल से करने वाले हैं।
["आर्यन का अफेयर किससे है...वो मुझे भी नहीं बताता" - शाहरूख]
आर्यन ने अपना ग्रैजुएशन लंदन के सेवेन ओक्स स्कूल से किया है। वहीं अब वो कैलिफोर्निया के एक प्राईवेट स्कूल से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करेंगे। इस स्कूल में पहले से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर एक्टिंग कोर्स कर रही हैं।

तो अब ज़ाहिर सी बात है कि दो स्टार किड्स एक साथ होंगे तो दोस्ती होनी ही है। लेकिन सबसे दिलचस्प ये है कि नव्या नवेली नन्दा और जान्हवी कपूर के डेब्यू पर सबकी नज़रें टिकी हैं।
वहीं अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या और आर्यन लंदन में एक साथ पढ़े हैं। उनके साथ में डेब्यू की खबरें भी आती रहती हैं।
[ रणबीर कपूर को फॉलो कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर]
बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आने वाले समय में डेब्यू करने वाले हैं इनमें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर, सुनील शेट्टी के बेटे अहान प्रमुख हैं। वहीं अनिल कपूर के बेटे और जान्हवी कपूर के कज़िन हर्षवर्धन कपूर भी इस साल डेब्यू कर रहे हैं।
[आर्यन खान और नव्या नवेली...एक साथ कर रहे हैं हॉलीडे!]


Click it and Unblock the Notifications











