सी फ़ूड के दीवाने अरशद
हाल ही में अरशद वारसी उर्फ़ सिर्किट फ़िल्म गोलमाल रिटर्नस की शूटिंग गोवा में कर रहे थे. जहाँ सारे के सारे लोग डाइटिंग पर थे और अपने खाने का खास ख्याल रख रहे थे वहीं अरशद सी फ़ूड की खोज में व्यस्त थे.
येतो सभी जानते हैं की अरशद को अपनी सेहत से भी ज़्यादा खाने से प्यार है.
लेकिन आश्चर्य वाली बाततो तब हो गई जब अरशद सी फ़ूड की खोज में सेट से बाहर निकल गए और जब लौटेतो उनके हाथों में एक लम्बी सी लिस्ट थी जिसमें बेहतरीन सी फ़ूड वाली दुकानों के नाम थे.
उसके बादतो जब भी किसी को बढ़िया सी फ़ूड खाने का मन होता था वो अरशद की शरण में चला जाता था.


Click it and Unblock the Notifications