मुझे डांस करना है: अरशद
बहुत कम जोग जानते होंगे की बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी बहुत अच्छा डांस कर सकते है और साथ ही बेहतरीन नृत्य निर्देशक भी हैं।
उन्हें हमेशा इस बात का दुख रहता है कि उन्हें आज तक किसी फिल्म में डांस का मौका नहीं मिल पाया है। उनकी आने वाली फिल्मों 'चांस पे डांस' और 'शार्टकट' में भी उन्हें नाचने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
फिल्म 'चांस पे डांस' का निर्माण रोहित शेटटी के कभी सहायक रहे रमिंदर सिंह सूरी कर रहे है। अरशद कहते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं? मुझे नाचना बहुत पसंद है और मैं अच्छा नाचता हूं लेकिन निर्देशक मुझे नाचने नहीं देते।
अरशद कहते है कि मैंने कई बार निर्देशकों से कहा कि मुझे फिल्मों में डांस का मौका दें लेकिन उन्होंने इसे अनदेखा कर दिया।
अरशद ने अपनी पहली फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में अपनी नृत्य कला के जौहर दिखाए थे। बॉलीवुड में किस्मत आजमाने से पहले वे स्टेज शोज के लिए कोरियोग्राफी का काम करते थे। इसके अलावा उन्होंने अपना एक डांस स्कूल भी खोला था।


Click it and Unblock the Notifications