अरशद वारसी करने लगे व्यायाम
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों नियमित रूप से व्यायाम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
अरशद ने कहा, "मैं प्रतिदिन 45 मिनट दौड़ता हूं। इसके अलावा मैं भोजन पर खास ध्यान देता हूं। मैं दिन में पांच बार खाना खाता हूं। मेरा मानना है कि पेट को कभी खाली नहीं रखना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications