3 करोड़ लेकर ही माने अरशद वारसी

By Neha Nautiyal

Arshad Warsi
'मुन्नाभाई..' फिल्म में 'सर्किट' के नाम से मशहूर हुए अभिनेता अरशद वारसी 'गोलमाल-3' में आखिर काम करने को तैयार हो ही गए। खबर है कि फिल्म के निर्माता ने अरशद को तीन करोड़ रुपये देकर इस फिल्म में काम करने के लिए मनाया है।

इस फिल्म के बाकी कलाकारों में अजय देवगन को छोड़कर अरशद ने सबसे ज्यादा फीस की मांग की। निर्माता इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन लंबी बातचीत के बाद उन्होंने अरशद को इस फिल्म के लिए तैयार कर लिया है। अरशद को इस फिल्म में करीना कपूर से भी ज्यादा फीस मिल रही है। करीना ने गोलमाल के निर्माता के साथ तीन फिल्में करने का करार किया है।

'इश्किया' के बाद अरशद ने अपने दाम बढ़ा दिए हैं

खबर है कि 'इश्किया' की सफलता के बाद अरशद अपनी फीस को लेकर अड़े हुए थे। निर्माता अष्टविनायक उन्हें कम फीस पर काम करने के लिए तैयार करने पर लगे हुए थे लेकिन अरशद इसके लिए तैयार नहीं हुए। निर्माता की दलील थी कि फिल्म के दूसरे कलाकार श्रेयष तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू काफी कम फीस पर काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन अरशद को मनाना इतना आसान भी ना था।

अरशद कहना था कि उन्हें 'गोलमाल-3' की पटकथा पसंद नहीं हैं वो इसके बावजूद काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन तभी इस फिल्म में काम करेंगे अगर उन्हें तीन करोड़ वह तीन करोड़ रुपए दिए जाएंगे। निर्देशक अरशद के बिना फिल्म बनाना भी नहीं चाहते थे तो उन्हें अरशद की बात माननी पड़ी और फिर कहीं जाकर मामला सुलझ पाया। अब अरशद जब हिट फिल्में दे रहे हैं तो अपने दाम बढा़एंगे ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X