शाहरुख के जन्मदिन पर गये पर सलमान के फंक्शन पर नहीं पहुंचे अमिताभ
सलमान खान यूं तो बॉलीवुड में सभी के करीबी हैं, लेकिन वहीं कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो सलमान की तारीफें जरुर करते हैं लेकिन सलमान के साथ उनका रिश्ता वैसा ही है जैसे हाथी के दांत जो कि खाने के लिए कुछ और दिखाने के लिए कुछ और। हम बात कर रहे हैं कपूर परिवार व बच्चन परिवार की। अमिताभ बच्चन कई बार सलमान खान को गले लगाते दिखे हैं लेकिन सलमान खान के घर के फंक्शन में बच्चन परिवार नहीं दिखा।
जबकि वहीं कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के जन्मदिन पर देर रात अमिताभ बच्चन व उनका परिवार सम्मिलित हुआ था लेकिन वहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी, रिसेप्शन पर अमिताभ बच्चन या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। ऐश्वर्या राय बच्चन को भी इसके पीछे वजह माना जा रहा है।
वैसे तो सलमान के इस समारोह में कैटरीना कैफ और सलमान के कई पुराने दोस्त शामिल हुए। लेकिन कहीं ना कहीं आज भी बच्चन परिवार व सलमान खान के बीच एक दरार सी है जिसे भरना शायद मुश्किल है। सलमान और अमिताभ भले ही सबके सामने करीब नज़र आएं लेकिन सच तो ये है कि सिर्फ गले लगा लेने से अगर दरारें भर जातीं तो आज शायद यूं सरहदों में हमारा देश ना बंटा होता।


Click it and Unblock the Notifications
