..................... Arpita Khan Sharma visibly furious with Salman Khan - Hindi Filmibeat

#Shock: सलमान जिस बहन पर जान छिड़कते हैं....वही कर रहीं इग्नोर!

सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा पर जान छिड़कते हैं। इतना कि उनके बेटे के जन्मदिन पर 22 घंटे की फ्लाइट पकड़कर पहुंचे। लेकिन दरअसल, सलमान अर्पिता की नाराज़गी दूर करने पहुंचे थे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा आजकल उनसे बहुत ज़्यादा नाराज़ है। हालांकि सलमान खान अपने भांजे आहिल शर्मा के पहले जन्मदिन पर 22 घंटे की फ्लाइट पकड़कर मालदीव्स पहुंचे। लेकिन फिर भी उनकी बहन का गुस्सा जस का तस है। और कारण वाजिब है।

दरअसल, अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा का सपना है बॉलीवुड में एक्टर बनने का। अब खुद तो वो ये सपना पूरा कर नहीं पा रहे हैं लिहाज़ा सलमान खान उन्हें लॉन्च करने वाले थे। लेकिन सलमान उन्हें तीन साल से लॉन्च कर रहे हैं।

salman-khan-arpita-khan

पहले माना गया कि आयुष को कोई और बैनर लॉन्च करेगा लेकिन फिर सलमान ने ये ज़िम्मेदारी अपने कंधे पर ले ली पर सलमान ने इस बीच सूरज पंचोली को लॉन्च कर दिया। अथिया शेट्टी को लॉन्च कर दिया।

अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान ने सुशांत सिंह राजपूत को साइन कर लिया। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के लॉन्च की तैयारी कर ली। अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाईगर के लॉन्च की ज़िम्मेदारी ले ली।

बस जिस इंसान का नंबर नहीं लगा वो हैं आयुष शर्मा। हालांकि ऊपर लिखे गए सारे नाम असिस्टेंट डायरेक्टर हैं लेकिन आयुष शर्मा ने किसी भी फिल्म में पूरी तरह से वो ज़िम्मेदारी भी नहीं निभाई।

ऐसा लिखा गया कि वो बजरंगी भाईजान और सुलतान में असिस्ट कर रहे हैं लेकिन वो केवल गाहे बगाहे सलमान के सेट पर छुट्टियां मनाते दिखाई दिए। इसीलिए शायद अर्पिता का गुस्सा भी जायज़ नहीं है।

वहीं पूरा कुनबा सलमान को भाई मानता है तो सलमान भी अपने बाकी भाईयों को लॉन्च करने में जुटे रहे। वैसे सलमान को सब भाई क्यों बुलाते हैं इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X