#ClearHai: इस वायरल तस्वीर में सलमान खान के साथ वो ऐश्वर्या राय नहीं हैं!

हाल ही में अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है जो दो कारणों से वायरल हो रही है। पहला ये कि तस्वीर में ऐश्वर्या राय हैं और दूसरा ये कि अर्पिता और सलमान के बीच अनबन तो हुई थी।

बॉलीवुड में अफवाहें और अनबन दोनों को ताड़ने के लिए लोग ताक पर बैठे रहते हैं और अब हाल ही में सलमान खान की एक तस्वीर इन दोनों ही कारणों से वायरल हो रही है। लेकिन इन दोनों कारणों में से केवल एक ही सच हो सकता है।

दरअसल, अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में अपने और सलमान खान की एक बहुत ही पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में पीछे एक चश्मे वाले सोहेल खान दिख रहे हैं और एक लड़की दिख रही हैं जो कहीं से भी ऐश्वर्या राय नहीं दिखती।

arpita-khan-shares-the-salman-khan-pic-verifies-fight-rumor

अब ये तस्वीर केवल ऐश्वर्या राय के नाम से वायरल हो रही है क्योंकि पीछे दिख रही महिला काफी ढंकी हुई है और इसका जमकर फायदा उठाया जा रहा है। अब जो भी बॉलीवुड फैन है वो जानता है कि जब सलमान ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे तो ऐसे कतई नहीं दिखते थे।

दूसरी बात ये कि इस तस्वीर में अर्पिता इतनी छोटी हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि ये ऐश्वर्या के आने से पहले की तस्वीर है। अब आते हैं दूसरी अफवाह पर। कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि सलमान खान 22 घंटे झेल गए पर अर्पिता खान उनसे नाराज़ हैं।

कारण ये है कि उनके पति आय़ुष शर्मा को लॉन्च करने की ज़िम्मेदारी सलमान खान की थी जो अभी तक पूरी नहीं की गई है और अर्पिता ने ये तस्वीर डाल कर साफ कर दिया कि अनबन हुई ज़रूर थी।
[#Buzz: सलमान की एक और टक्कर...इस बार सलमान की कोई गलती नहीं!]

वैसे अर्पिता का गुस्सा थोड़ा जायज़ है क्योंकि सलमान हर किसी को डेब्यू का चांस दे रहे हैं सिवाय उनके पति के। लेकिन अपने भाई पर थोड़ा भरोसा तो रखिए अर्पिता!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X