''सलमान खान को जाकर कहें.. कि वो अपनी शादी पर अब बात करें.....''
सलमान खान- लूलिया वंतूर की शादी की खबरें कितनी सच्ची हैं और कितनी झूठी, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन कोई शक नहीं बॉलीवुड इस शादी की अफवाह को एन्जॉय बहुत कर रहा है। अफवाहों की माने तो सुपरस्टार दबंग खान इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि शुरूआत में सभी को यह खबर कोरी अफवाह लगी, लेकिन धीरे धीरे इस सच माना जाने लगा।

इतना ही नहीं, बल्कि शादी की तारीख 18 नवंबर बताई जा रही है। लेकिन अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में लूलिया वंतूर की बर्थडे पार्टी में जहां सलमान खान मौजूद थे, वहीं पूरा खान परिवार और सलमान खान के दोस्त भी पार्टी में शामिल दिखे।
OUCH.. सलमान खान नहीं चाहते ये 'एक्ट्रेस' किसी और के साथ काम करें!
मंगलवार की रात जब अर्पिता खान किसी इवेंट से बाहर आ रही थीं तो मीडिया ने उनसे सलमान भाई की शादी पर कुछ कहने को कहा। तो अर्पिता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे रही.. आप उनसे कहें कि वो अपनी शादी पर बात करें..
SHOCK.. सलमान नहीं.... बल्कि इन्होंने किया था काले हिरण का शिकार!
वहीं, कुछ दिनों पहले डेजी शाह ने भी कहा था, यदि सलमान खान शादी कर रहे हैं तो मैं जरूर शादी में शामिल होंगी और उन्हें बधाई दूंगी। हम्मम.. यानि की कहीं ना कहीं अब साफ है कि सब चाहते हैं सलमान खान अब अपनी शादी पर बात करें.....


Click it and Unblock the Notifications
