शाहरुख-सलमान को छोड़ो..दूल्हा दुल्हन को भी पूछ लो!

कहते हैं कि शादी दूल्हा और दुल्हन की जिदंगी का सबसे स्पेशल दिन होता है और ये दिन सिर्फ और सिर्फ इन्हीं दोनों को डेडिकेटेड होना चाहिए। मेहमानों की, रिश्तेदारों की नजरें सिर्फ दूल्हा दुल्हन पर ही टिकी रहती हैं। हर कोई उत्सुक होता है कि दूल्हन का शादी का जोड़ा कैसा है..दूल्हे की शेरवानी कैसी है। दूल्हन की मेहंदी का रंग कितना गहरा है।

दूल्हन का मेकअप कैसा है..दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी कितनी जंच रही है। लेकिन एक शादी ऐसी भी है जिसमें दूल्हा दुल्हन को तो लोग पूछ ही नहीं रहे। यहां पूछ हो रही है कि शादी के मेहमान कौन कौन होंगे। यहां पूछ हो रही है कि शादी में शाहरुख खान और आमिर खान आएंगे या नहीं। सलमान शाहरुख को गले लगाएंगे कि नहीं। यहां तक कि हल्दी की रस्म में भी दुल्हन की तस्वीरों ज्यादा इस फंक्शन में मेहमान बने शाहरुख खान की तस्वीरें ज्यादा चर्चा में हैं।

हम बात कर रहे हैं सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी की। जिसमें दुल्हन अर्पिता व दूल्हे आयुष से ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि शादी में शाहरुख खान सम्मिलित होंगे। आमिर खान आएंगे, मोदी आएंगे या नहीं। दुह्लन के लंहगे, उसकी मेंहदी आदि की बातें तो पता नहीं कितनी बाद में आ रही हैं। माना कि शाहरुख खान सलमान खान और आमिर खान इन तीनों का किसी फंक्शन में साथ होना बॉलीवुड के लिए बड़ी खबर होगी।

लेकिन जरा सोचिये उस दुल्हन व दूल्हे के बारे में जो अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन सिर्फ इन खबरों को देखने और ये सोचने में निकल जाएगा कि उनकी शादी में सच में कौन कौन आ रहा है। दुल्हन की फेरे लेते समय तस्वीरें भले ही ना आएं लेकिन शाहरुख व आमिर अगर आ गये तो इनकी तस्वीरें जरुर ली जाएंगी। यही लग रहा है कि सेलिब्रिटी बनना तो मुश्किल है ही साथ ही सेलिब्रिटी का परिवार होना भी कोई कम मुश्किल नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X