अब इन्हें देखकर सलमान गाएंगे..'जहां मैं जाता हूं, वहीं चले आते हो..'
[गपशप] सलमान खान फिलहाल कश्मीर में कबीर खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की शूट कर रहे हैं। यहां 40 दिनों तक फिल्म की शूटिंग चलनी है। सलमान खान के साथ यहां उनके को-स्टार्स नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी पहुंच चुके हैं।

बहरहाल, यह तो हुई सलमान के फिल्म की बात। लेकिन सलमान यहां फिल्म के साथ साथ थोड़ी फैमिली टाइम भी बिताते नजर आ रहे हैं। जी हां, सलमान की बहन अर्पिता खान और उनके हसबैंड भी इसी समय कश्मीर पहुंचे हुए हैं। अर्पिता तो कम लेकिन आयुष शर्मा को सलमान के साथ काफी स्पॉट किया गया है। जहां जहां सलमान....वहां वहां आयुष...
गर्लफ्रैंड नहीं..अब मिलिए सलमान खान के न्यू BFF से!
यहां आप देख सकते हैं कि बजंरगी भाईजान के क्रू सदस्यों के साथ सलमान खान शूट कर रहे हैं। वहीं, आप सलमान के पीछे खड़े अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को भी देख सकते हैं।
PICS: ऐश्वर्या नहीं, करीना- शाहरूख- सलमान तक झूठी तस्वीरों के बने हैं शिकार..
बहरहाल, यह देखकर इतना तो पक्का है कि जल्द ही हमें आयुष शर्मा बॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाले हैं। क्योंकि काफी समय पहले एक बयान भी दिया था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना है। लिहाजा, जिस तरह वे सलमान के साथ साथ दिख रहे हैं, बात क्लीर है......


Click it and Unblock the Notifications





