और तनीषा ने अरमान का जन्मदिन यादगार बना दिया..
बिग बॉस सीजन 7 से करीब आये तनीषा और अरमान कोहली को लगातार साथ देखा जा रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों की शादी के बारे में जल्द ही ऐलान हो सकता है।
Must Read: तनीषा-अरमान से जुड़ी हर खबर
फिलहाल तो लोगों और मीडिया के बीच में हॉट कपल बने तनीषा-अरमान के बारे में ताजा खबर यह है कि दोनों ने 23 मार्च का दिन दुबई के लिमोसिन कार फैजल अली जरुनी के महल में साथ-साथ गुजारा।
Did You Know: अरमान कोहली ने किया आयशा जुल्का का करियर बर्बाद
दरअसल 23 मार्च को अरमान कोहली का जन्मदिन था इसलिए अचानक से तनीषा, अरमान के घर पहुंच गयीं और उन्हें सामान पैक करने के लिए बोला। तनीषा के अचानक होम विजिट से सरप्राइज हुए अरमान को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया लेकिन तनीषा के बार-बार आग्रह करने पर वह तैयार हो गये, तब तनीषा ने उन्हें बताया कि वह उन्हें लेकर दुबई जा रही हैं।
जहां दोनों ने लिमोसिन कार फैजल अली जरुनी के महल में अरमान कोहली का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। तनीषा के इस स्पेशल सरप्राइज से अरमान काफी खुश हुए और उन्होंने कहा कि वाकई इस साल का जन्मदिन मेरे लिए काफी खास है, इसमें कोई शक नहीं कि तनीषा ने मेरा बर्थ-डे यादगार बना दिया है।
Did You Know: भले ही आज अरमान कोहली का नाम तनीषा से जुड़ रहा हो लेकिन नंबे के दशक में अरमान कोहली का अफेयर खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का से था। अरमान के प्यार में पागल आयशा ने अपना खूबसूरत फिल्मी करियर भी दांव पर लगा दिया और फिल्में बीच में छोड़ दीं लेकिन अरमान ने आयशा से शादी नहीं की और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आयशा ने जब कमबैक करने की कोशिश की तो उन्हें अभिनेत्रियों की जगह सपोर्टिंग रोल्स मिलने लगे।


Click it and Unblock the Notifications
