..................... Guitar is a new passion for Arjun Rampal | गिटार बजा रहे हैं अर्जुन रामपाल - Hindi Filmibeat

गिटार बजा रहे हैं अर्जुन रामपाल

By Staff

Rock On

अर्जुन रामपाल फरहान अख्तर की फिल्म राक आन में गिटार बजाने वाले बने हैं। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के लिये तीन माह तक गिटार बजाना भी सीखा।

वे गिटार बजाना भी सीख गये हैं। उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी होकर प्रदर्शित होने के लिये तैयार है लेकिन शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उन्हॉंने गिटार बजाना बंद नहीं कर दिया गया है बल्कि उनका गिटार प्रेम जाग चुका है।

वे खाली समय में गिटार बजाकर अपना और परिचितों का मन बहलाते रहते हैं। वैसे वे अब इससे भी आगे बढकर दर्शकों के समक्ष गिटार बजाने की योजना बना रहे हैं।


रामपाल ने कहा कि वे शुरु से ही संगीत के दीवाने रहे हैं। जब फरहान ने उन्हें राक आन के लिये अनुबंधित किया तो उसी समय उन्हॉंने गिटार सीखने का इरादा बना लिया. उन्होंने चंद्रेश से गिटार बजाना सीखा जो कि गिटार बजाने में माहिर हैं।

रामपाल ने कहा कि चंद्रेश ने काफी धैर्य के साथ उन्हें तीन माह में गिटार बजाना सिखा दिया। इतना ही नहीं रामपाल ने लंदन से एक इलेक्ट्रिक गिटार और एक बाक्स गिटार भी अपने लिये खरीदा जो कि पचास हजार से एक लाख रुपये तक आया।

अर्जुन रामपाल एक जाने-माने माडल रहे हैं और बालीवुड की फिल्मों में हीरो भी हैं, वैसे अगर उनका माडलिंग और फिल्मों का काम बंद भी हो गया तो भी उन्हे चिंता करने की जरुरत नहीं है, आखिरकार वे अब गिटार बजाकर भी रोजी-रोटी कमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X