अब दर्शकों को हंसाएगे अर्जुन

अर्जुन शुरुआत में बॉलीवुड में गंभीर किरदार निभाया करते थे। 'ओम शांति ओम', 'रॉक ऑन' या फिर 'डॉन' कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसमें वह गंभीर भूमिकाओं में पर्दे पर दिखे थे।
अब अर्जुन पर्दे पर लोगों को हंसाते नजर आएंगे। आगामी फिल्म 'हाउसफूल' में उनका किरदार कुछ ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म के जरिए दर्शकों को अपनी कला का दूसरा पक्ष दिखाएंगे।
फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं वहीं निर्माण साजिद नाडियावाला कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, रीतेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और जिया खान जैसी कलाकार दिखेंगी।
akshay kumar arjun rampal अक्षय कुमार अर्जुन रामपाल जिया खान दीपिका पादुकोण रीतेश देशमुख लारा दत्ता हाउसफुल deepika padukone housefull jiah khan lara dutta riteish deshmukh


Click it and Unblock the Notifications