प्रशंसा कभी भी मिले: अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को फिल्मों में आए हुए 8 वर्ष बीत चुके है इस बीच उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है लेकिन पहली बार उन्हें किसी फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है।
उन्हें फिल्म रॉक आन के लिए श्रेष्ठ सहकलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है। इतनी देर से पहचान मिलने पर उनका कहना है कि किसी की प्रशंसा के लिए देर-सबेर मायने नहीं रखता है। उन्होंने कहा कि आप तत्काल या वर्षो बाद भी किसी की तारीफ कर सकते हैं।
अर्जुन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें विलंब हुआ है। मेरा मानना है कि देर से ही सही लेकिन पुरस्कार मिलना अच्छी बात है। जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो लोग मुझे पहचानते नहीं थे।"
अर्जुन ने कहा कि बॉलीवुड आपको आगे बढ़ाना सिखाता है। उन्होंने कहा कि यदि आप आगे बढ़ते हैं तो वह अच्छी बात है। उन्हें फिल्म रॉक ऑन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिला है।


Click it and Unblock the Notifications