Flashback:हीरो और अर्जुन कपूर...ये लड़का पागल हो गया है!
इशकज़ादे के एक अक्खड़ लड़के से लेकर 2 स्टेट्स के क्यूट पढ़ाकू लड़के तक अर्जुन कपूर ने अपनी इमेज ऐसी बदली है कि उन्हें कुछ भी करा लो। बैड बॉय तो बैड, गुड बॉय तो गुड। अब उनकी नई फिल्म तेवर भी रिलीज़ होने को तैयार है।
लेकिन कोई ऐसा भी था जिन्होंने अर्जुन कपूर के हीरो बनने की बात सुनकर कहा था कि ये लड़का पागल हो गया है। ये इंसान कोई और नहीं अर्जुन के चाचू संजय कपूर थे। फिल्म के सह-निर्माता और अभिनेता संजय कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके भतीजे अर्जुन कपूर अभिनेता बनेंगे।
PICS: मिलिेए बॉलीवुड के Kiss चैम्पियन्स से
इतना ही नहीं अर्जुन ने जब कहा कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं तो संजय को उनकी चिंता हुई। अपना हश्र देखकर वो डर चुके थे। उन्होंने यह सोचकर अर्जुन को करण जौहर के साथ लगा दिया कि वह एक फिल्म निर्देशक बन जाएंगे, लेकिन एक दिन संजय को पता चला कि अर्जुन अभिनेता बन रहे है। उनका रिएक्शन था कि ये लड़का पागल हो गया है। संजय ने सोचा कि चलो कम से कम इसी बहाने अर्जुन वजन कम कर लेंगे। लेकिन अर्जुन का जुनून और तेवर देखकर वो हैरान रह गए।
DDLJ स्पेशल :राज-सिमरन...थोड़ा मुश्किल है पर कोशिश कर सकती हैं ये 5 जोड़ियां


Click it and Unblock the Notifications