तो अर्जुन कपूर बनेंगे शाहरूख खान के भाई!
फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' का रिमेक अभी से चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय को मुख्य भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया है। वहीं खबरों की मानें तो, अर्जुन कपूर शाहरूख के छोटे भाई का किरदार निभा सकते हैं।

क्लासिक फिल्मों में शुमार 'चलती का नाम गाड़ी' में अशोक कुमार और मधुबाला मुख्य किरदारों में थे। वहीं किशोर कुमार के किरदार के लिए रोहित की फिल्म में अर्जुन कपूर को लिए जाने की भी चर्चा है। इस तरह शाहरुख-अर्जुन इस फिल्म में भाई होंगे। हालांकि यह तय नहीं है कि अर्जुन कौन से भाई का किरदार निभाएंगे।
1958 में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में अशोक कुमार के अन्य दो भाईयों की भूमिका उनके ही भाईयों किशोर कुमार व अनूप कुमार ने निभाई थी। बहरहाल, इस फिल्म के जरीए शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय एक बार फिर परदे पर कमाल करने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल पूरी टीम फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications