अर्जुन कपूर और संजय दत्त एक साथ..फिल्म भी धमाकेदार..DETAILS
आशुतोष गोवारिकर पीरियड ड्रामा फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जोधा अकबर जैसी शानदार फिल्में बनाई है। अब ऐसा लगता है कि फिल्ममेकर एक बार फिर अपनी फेवरिट विषय पर एक बार फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिर्पोट की माने तो आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त को एक साथ लेना चाहते हैं।
हालांकि आशुतोष गोवारिकर अभी फिल्म की योजना बना रहे हैं। फिल्म 16वीं और 18वीं सदी के युद्ध पर आधारित होगी। आशुतोष गोवारिकर ने फिलहाल फिल्म के बारे में किसी तरह की जानकारी देने से इंकार किया है।



Click it and Unblock the Notifications