..................... Arjun Kapoor stops IFFM award host to flirt with Malaika Arora, suggests a better prospect - Hindi Filmibeat

Viral Video: मलाईका से फ्लर्ट कर रहे थे अवार्ड शो के होस्ट, अर्जुन कपूर ने माईक लिया और ये कहा

By Staff

मेलबर्न के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान मलाईका अरोड़ा के साथ अवार्ड शो के होस्ट करण टैकर फ्लर्ट कर रहे थे तभी अर्जुन कपूर ने करण से माईक लिया और उन्हें कहा कि वो जो पीछे खूबसूरत सी महिला बैठी हैं उनसे फ्लर्ट करो। मलाईका और अर्जुन का ये बेहद क्यूट वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। दोनों की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं।

लेकिन एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर का कहना था कि फिलहाल वो पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन को अपने सारे बाल मुंडाने पड़े थे और अर्जुन का कहना है कि वो इस लुक में तो दूल्हा कतई नहीं बनना चाहेंगे। बहरहाल, अर्जुन मलाईका ये वीडियो देखिए यहां -

खबरें यहां तक थीं कि 20 अप्रैल को अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा, चर्च में एक सादे समारोह में अंगूठियां बदलकर एक दूसरे को पति - पत्नी के तौर पर स्वीकार करने वाले हैं। इसके बाद मलाईका अरोड़ा की दोस्तों के साथ छुट्टियों ने इस अफवाह को और मज़बूत कर दिया। लेकिन ये सारी अफवाहें, अफवाहें ही रह गईं।

अब फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर अर्जुन और मलाईका शादी कब करेंगे। वैसे भी अर्जुन कपूर की दादी उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X