आधी रात मलाईका के घर से निकलते अर्जुन कपूर की मुंह छिपाते तस्वीरें वायरल!

अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वो मुंह छिपा रहे हैं और आधी रात को मलाईका अरोड़ा खान की बिल्डिंग से निकल रहे हैं।

बॉलीवुड में आधी रात के तमाशे बड़े दिलचस्प होते हैं। जैसा कि कल रात हुआ। अर्जुन कपूर रात 10:30 बजे मलाईका अरोड़ा की बिल्डिंग में गए और 1:30 बजे निकले। जैसे ही वो निकले स्पॉटबॉय.कॉम ने एक वीडियो बना लिया।

क्योंकि पिछली बार जब ऐसा हुआ था तो अर्जुन कपूर की टीम ने मीडिया को झूठा और मनगढ़ंत बता दिया था। तो इस बार उनकी तस्वीरें भी खींच ली गईं, सुबूत के लिए, कि मीडिया मनगढ़ंत कुछ भी नहीं कहता है।

arjun-kapoor-spotted-leaving-malaika-arora-khan-s-house-after-midnight

खैर, शुरू से बताते हैं, हुआ यूं कि अर्जुन कपूर रात करीब 10 बजे मलाईका की बिल्डिंग पर पहुंचे औऱ रात डेढ़ बजे वहां से निकले औऱ उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया।
[MUST READ: सलमान, शाहरूख, मलाईका और बॉलीवुड के गहरे राज़]

लेकिन वहां इतने कैमरे देखते ही अर्जुन ने अपना मुंह छिपा लिया और बिना टाइम वेस्ट किए वहां से निकल गए।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरों ने अरबाज़ से तलाक की खबरों के साथ ही आना शुरू कर दिया था। हालांकि कहा जा रहा था कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। लेकिन फिर भी अर्जुन हर जगह सलमान से भागते दिखे थे।

कुछ महीनों पहले भी अर्जुन कपूर के सुबह 4 बजे मलाईका की बिल्डिंग से निकलने की खबर उड़ी थी जिसे केवल अफवाह कह दिया गया था।

खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर देर रात मलाइका अरोड़ा खान की बिल्डिंग टस्कानी पहुंचे जो जिमखाना के पास है। उस वक्त रात के दस बज रहे थे।

अगर बिल्डिंग के लोगों की मानें तो सोफी चौधरी और मलाईका की कुछ और दोस्त वहां थी लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। शायद वो सब वहीं रूक गए थे। अलबत्ता अर्जुन कपूर ज़रूर सुबह तड़के वहां से निकले थे और उन्हें कुछ लोगों ने देखा भी।

जब से मलाइका - अरबाज़ में अनबन हुुई है वो इसी घर में रहती हैं। यहां अरबाज़ को कभी नहीं देखा गया बस मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा यहां आती हैं।



लेकिन मलाईका के खास दोस्त अर्जुन कपूर को यहां कई बार देखा गया है। लेकिन दिक्कत ये है कि अर्जुन और मलाईका दोनों ही इस दोस्ती को दरकिनार कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X