एक और सुपरहिट सीक्वल Dhamaka, फाइनल हो गए एक्टर, फैंस के लिए खुशखबरी
इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है, इसी ट्रेंड में शामिल हो गई हैं एक और फिल्म। वहीं हाल ही में इस फिल्म में एक स्टार का नाम भी सामने आ चुका है। हम बात कर रहे हैं फिल्म एक विलेन के सीक्वल की। जी हां! इस फिल्म के सीक्वल के लिए अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नमस्ते लंदन की रिलीज से पहले ही अर्जुन कपूर को मोहित सूरी ने एक विलेन के सीक्वल के लिए साइन कर लिया। हालांकि इसका ऑफिशियल एनाउंसमेंट बाकी है।
[2018 का सबसे तगड़ा First Look, पहले भी 8 बार कर चुके Dhamaka, एकदम जबरदस्त]
वहीं दूसरी तरफ अब इंतजार है तो एक्ट्रेस के नाम का.. इस फिल्म में अर्जुन कपूर तो फाइनल हैं लेकिन अब तक एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। बता दें कि एक विलेन सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की शानदार फिल्मों में गिनी जाती है। एक विलेन के खलनायक थे रितेश देशमुख.. जिन्हें ऐसे अवतार में देखकर ऑडिएंस की रुह कांप गई। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया था। ऐसे में इस फिल्म का सीक्वल वाकई दिलचस्प होगा और ऑडिएंस को काफी उम्मीदें भी होंगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2019 के आखिर में या 2020 की शुरूआत में रिलीज हो सकती है।

वैसे देखा जाए तो 2018 से लेकर 2020 तक सीक्वल का जैसे ट्रेंड ही चल गया है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों के सीक्वल एनाउंस हो रहे हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानिए आने वाले सालों में आपक देख पाएंगे कौन-कौन सी बड़ी फिल्मों के सीक्वल-


Click it and Unblock the Notifications