..................... Arjun Kapoor says, he will now ‘marry’ Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

OMg! अर्जुन कपूर शादी के लिए हैं ready, वो भी इनके साथ

एक्टर अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी दौरान एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी की इच्छा भी जताई। लेकिन अर्जुन जिसके साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं, उनका नाम सुनकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

arjun kapoor

जी हां, अर्जुन ने शादी की बाद करते हुए कहा कि, मैं और रणवीर सिंह शादी कर लेंगे, जिस दिन शादी की रूल्स थोड़ी चेंज हो जाएगी। गौरतलब है कि, अर्जुन और रणवीर की दोस्ती सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि मीडिया के भी सामने सालों से है। पार्टियों, एवार्ड फंक्शन, टीवी शो आदि में दोनों हमेशा मौज- मस्ती वाले मिजाज में नजर आते हैं।

वहीं, जब अर्जुन के सामने दीपिका पादुकोण का नाम लिया गया तो अर्जुन ने दीपिका को पहचानने से भी इंकार कर दिया। अर्जुन ने कहा, कौन दीपिका, सिर्फ मैं और रणवीर साथ हूं।

खैर, अर्जुन ने रणवीर के अलावा भी अपने दोस्तों की लिस्ट बताई। उन्होंने वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी अपनी अच्छी बॉडिंग की बात बताई। अर्जुन ने कहा कि , हम सब एक दूसरे को इंडस्ट्री में आने से पहले से ही जानते हैं। शायद यही वजह है कि हमारी बॉडिंग काफी अच्छी है। फिल्मों में काम करने का मतलब यह नहीं होता कि हम अपनी दोस्ती और दोस्तों को भूल जाएं।

अर्जुन ने कहा कि, मैं रणवीर के सामने कुछ भी बोल सकता हूं, उसके सामने मैं कोई एक्टर नहीं बल्कि दोस्त होता हूं। बहरहाल अर्जुन, आपका यह ''ब्रोमांस'' काफी दिलचस्प है। उम्मीद करते हैं यह दोस्ती ऐसी ही चलती रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X