..................... Arjun Kapoor's sister Anshula Kapoor showed her bold avatar - Hindi Filmibeat

Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, फैंस तस्वीरें देख कर नहीं हटा पाएं नजरें

Anshula Kapoor

Anshula Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने भाई के तरह ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह काफी शानदार दिख रही हैं।

दरअसल बात ऐसी हैं कि, अंशुला कपूर इन दिनों अपने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्टार किड भले ही पर्दे से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके जलवे अक्सर देखने को मिलते हैं।

अंशुला कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन सिजलिंग तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। इन फोटोज में वह ऑफ शोल्डर ब्लैक मोनोकिनी पहने जमीन पर बैठकर कातिल पोज देते देखा जा रहा है।

अंशुला कपूर ने मोनोकिनी पहन लाइट-ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है। अंशुला कभी फ्रंट, कभी साइड तो कभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती नजर आ रही हैं।

अंशुला कपूर ने लेटेस्ट फोटोशूट की गॉर्जियस तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इन सालों में, मैंने अपने आप से हमेशा कहा है कि बॉडीसूट मेरे शरीर के आकार के अनुकूल नहीं हैं। जितना मैं गिन सकती हूं उससे अधिक बार मैंने खुद को उन्हें पहनने से रोका है। लेकिन मुझे इस साल की शुरुआत में एक अहसास हुआ कि कुछ नया ट्राई करने के पीछे बहुत खुशी छिपी हुई है। मैं उस रोमांच का अनुभव करना चाहती हूं। क्या मैं इसकी मालिक हूं? किसे पड़ी है!! क्या मुझे मजा आ रहा है? ओह 100 प्रतिशत हां! अभी भी सीख रही हूं और कोशिश कर रही हूं कि मेरे स्ट्रेच मार्क्स, सेल्युलाईट, टमी रोल्स आदि को मुझसे और मेरी असुरक्षाओं से बेहतर न होने दें।'

अंशुला की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही बहुत सारा प्यार लुटा रहे हैं। अंशुला के पोस्ट पर खुशी कपूर ने 'वाओ' लिख हार्ट आई वाला इमोजी बनाया है। जान्हवी कपूर ने फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाया है। रिया कपूर और करिश्मा कपूर भी पिक्चर पर अपने-अपने अंदाज में प्यार लुटाती नजर आई हैं। इससे पहले भी अंशुला की फोटो को उनकी करीबों ने हमेशा ही तारीफ की है।

Read more about: anshula kapoor arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X