Ooo: तो बहन की अंशुला की वजह से टल गई है अर्जुन कपूर - मलाईका अरोड़ा की शादी
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की शादी का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे थे। खबरें यहां तक थीं कि 20 अप्रैल को अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा, चर्च में एक सादे समारोह में अंगूठियां बदलकर एक दूसरे को पति - पत्नी के तौर पर स्वीकार करने वाले हैं। इसके बाद मलाईका अरोड़ा की दोस्तों के साथ छुट्टियों ने इस अफवाह को और मज़बूत कर दिया।
लेकिन ये सारी अफवाहें, अफवाहें ही रह गईं। अब फैन्स इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर अर्जुन और मलाईका शादी कब करेंगे। वैसे भी अर्जुन कपूर की दादी उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। तो अर्जुन कपूर ने आखिरकार अपनी शादी पर खुलकर बात की और कुछ दिलचस्प बातें बताईं।
अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते को कुछ ही समय पहले स्वीकार किया है। इसके पहले अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें भले ही उड़ी रहती थीं लेकिन वो आधिकारिक तौर पर किसी को डेट नहीं कर रहे थे।
वहीं मलाईका अरोड़ा, अरबाज़ खान के साथ तलाक लेने के बाद, जीवन में एक नई शुरूआत कर रही थीं। अर्जुन कपूर, मलाईका और अरबाज़ के बेटे, अरहान खान के साथ भी करीब होते नज़र आए। वहीं अर्जुन मलाईका एक साथ छुट्टियां मनाते भी दिखे। फिलहाल अर्जुन कपूर, अपनी फिल्म पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications