#Takkar: इस धमाकेदार फिल्म के लिए लड़ रहे बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स!
क्रिकेट और बॉलीवुड का मेल हमेशा से सुपरहिट रहा है। और अब कबीर खान परदे पर 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की सुनहरी जीत वापस ज़िंदा करने वाले हैं।
और ये भी तय हो चुका है कि उनके इस ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट में सलमान खान नहीं होंगे। बल्कि इस बार फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए टक्कर में हैं - अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन।

हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा 27 सितंबर को होने वाली है और तब तक ये राज़ दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म किसके हाथ आई।
कबीर खान 1983 वर्ल्ड कप पर एक फिल्म बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और जब बात कबीर खान की हों, जिन्होंने बॉलीवुड को दो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी हो, तो उम्मीदें बढ़ना लाज़िमी हैं।
वैसे हमारे पास इस फिल्म के कुछ कास्टिंग ऑप्शन्स भी हैं -


Click it and Unblock the Notifications