Wanted: अर्जुन कपूर के लिए चाहिए सुंदर, सुशील कन्या!
अर्जुन कपूर बड़ी मुश्किल में हैं। 2 स्टेट्स के बाद उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग में ज़बर्दस्त इज़ाफा हुआ है। अब उनकी आने वाली फिल्म तेवर भी धमाल मचाने को तैयार है। लेकिन अर्जुन इसलिए परेशान नहीं है। उनकी परेशानी का कारण हैं लड़कियां। जी हां। सही सुना लड़कियां। अर्जुन ऑन रिकॉर्ड जाकर अगर किसी को डेट करने की बात स्वीकार चुके तो वो हैं अर्पिता खान। वही जिनकी बेगानी शादी में सारे अब्दुल्ले दीवाने हुए पड़े थे।
फिलहाल अर्जुन की मानें तो उन्होंने और किसी को डेट नहीं किया है। वो सिंगल हैं और किसी के साथ घुलने मिलने को तैयार हैं पर लड़कियां उन्हें भाव ही नहीं देती। जी...बिल्कुल ठीक सुन रहे हैं आप। अर्जुन कपूर आजकल आइ एम सो लोनली। आई हैव नोबडी गाते हुए घूम रहे हैं। उनकी मानी जाए तो लड़कियां उन्हें अच्छे से हाय हैलो तो करती हैं, पर फिर निकल जाती हैं। कोई भी उनमें इंटरेस्ट ही नहीं लेतीं। अब ऐसे में तो वो सिंगल ही रह जाएंगे।
पढ़िए : पापा की गैरहाजिरी ने अर्जुन दिखाते हैं मनमौजी तेवर
हालांकि अर्जुन ने माना है कि वो दिमाग से गर्लफ्रेंड के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्योंकि किसी के साथ होना एक ज़िम्मेदारी है। और अर्जुन अपने रिश्तों को बहुत सीरियसली लेते हैं। इसलिए वो पहले इस ज़िम्मेदारी के लिए खुद को तैयार करना चाहते थे।
Sonakshi classes के स्टूडें ट हैं Arjun !
अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मुझे ऐसी लड़की चाहिए जो मुझे और मेरे काम को समझे। मैं नौ से पांच की नौकरी नहीं करता। उसे मेरे मज़ाक भी समझने पड़ेंगे क्योंकि मैं मज़ाक बहुत करता हुं। तो बोलो भाई लोग। है कोई ऐसी लड़की दिमाग में। Allliaaa...सॉरी Aiiilllaa लिखना था, मिश्टेक हो गया !


Click it and Unblock the Notifications
