..................... Arjun Kapoor girlfriend Malaika Arora showed her unique avatar in a traditional look - Hindi Filmibeat

ट्रेडिशनल लुक में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड Malaika Arora ने दिखाया अपना अनोखा अवतार, फैंस के उड़े होश

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में रहती हैं। इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा का नया लुक भी चर्चा में बना रहता है, हर दिन मलाइका एक यूनिक लुक में नजर आती हैं जिसको फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के ट्रेडिशनल लुक की चर्चा काफी तेज हैं, वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने मनाया ओणम-

दरअसल बात ऐसी है कि, सोमवार को पूरे देश में ओणम सेलिब्रेट किया गया। इसके जश्न में आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति डूबा हुआ था। इस खास त्योहार को मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी फैमली और कुछ खास दोस्तों संग सेलिब्रेट किया। मलाइका ने अपनी फैमिली के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।

मलाइका अरोड़ा ओणम सेलिब्रेशन के लिए अपनी बहन अमृता के साथ निकलीं। करीना कपूर की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा को सोमवार को ओणम मनाने के लिए बांद्रा में देखा गया। मलाइका ने अपनी मां जॉयस अरोड़ा के घर पर अपने दोस्तों के साथ ओणम पर खास लंच का आयोजन किया था। जिसमें अदिति गोवित्रिकर, वाहबिज मेहता और डेलनाज़ दारूवाला सहित कई लोग शामिल हुए थे।

ट्रेडिशनल लुक में मलाइका अरोड़ा का कहर-

बैसे तो मलाइका अरोड़ा कम ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। ऐसे में जब वो ओणम के लिए अनारकली सूट और दुपट्टा पहन, माथे पर बिंदी लगाए मुंबई की सड़कों पर निकलीं तो हर कोई उन्हें ही देख रहा था।

मलाइका ने अपने लुक को सनग्लासेस लगाकर पूरा किया था, इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन बैग कैरी किया था। फैंस को भी मलाइका का ये लुक काफी पसंद आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है औ फैंस मलाइका के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप पर मलाइका-

पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों से इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस काफी परेशान थे हालांकि अब इस कपल ने डिनर पर साथ में स्पॉट होकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले मलाइका ने ऐसे कई हिंट दिए थे जो इन खबरों को हवा देने का काम कर रही थीं। लेकिन अभी भी फैंस के बीच कुछ सवाल बने हुए हैं।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X