तगड़ा Rumor: फिर सलमान की 'खास' को डेट कर रहे हैं एक 'कपूर'!
[गपशप] सलमान खान की किस्मत में कपूर से जुड़े रहना ही लिखा है। वो भी जब बात उनकी खास दोस्तों की हो। अब बात हो रही है उनकी खास दोस्त जैकलीन फर्नांडीज़ की। अगर तगड़ी अफवाहों की मानें तो जैकलीन फर्नांडीज़ की आजकल अर्जुन कपूर से काफी अच्छी दोस्ती हो रही है।
दोनों आईफा में काफी वक्त साथ बिताते देखे गए। जहां अर्जुन कपूर फिलहाल अपना रिलेशनशिप स्टेटस किसी को बताने में दिलचस्पी नहीं रखते वहीं जैकलीन का साजिद खान से ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि ये सिर्फ इत्तेफाक हो सकता है कि जैकलीन सोनम की बहुत अच्छी दोस्त हैं और अर्जुन उनके भाई इसलिए दोनों साथ थे।
[IIFA MOMENTS: शाहरूख हुए इग्नोर, टाईगर की हीरोपंती देखते रह गए ऋतिक]
पर बॉलीवुड की गपशप गली में कुछ भी यूं ही नहीं होता। वैसे कुछ खबरी की मानें तो सोनम कपूर काफी समय से इन दोनों के बीच कुछ कुछ होता है फीलिंग लाने की कोशिश कर रही थीं। अब वो कामयाब हुईं या नहीं पता नहीं।
[IIFA फैशन रिपोर्ट: ऋतिक ने बढ़ाई धड़कन, भाई-बहन लगा ये कपल]
हम तो बस यही कनेक्शन देख कर थोड़ा शैतान मिज़ाज़ हो गए कि हर बार सलमान खान की किसी 'खास' दोस्त के साथ कोई कपूर ही क्यों जुड़ जाता है!


Click it and Unblock the Notifications


